उत्तरकाशी के धामों गंगोत्री एवं यमुनोत्री में अनिस्तारित प्लास्टिक /पॉलिथीन (लिगसी वेस्ट) कूड़े का एकत्रीकरण एवं निस्तारण हेतू सघन स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया गया है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की पहल पर चारधाम यात्रा 2026 के शुभारंभ से पूर्व जनपद उत्तरकाशी के दोनों धामों गंगोत्री एवं यमुनोत्री में अवस्थित समस्त यात्रा पड़ाव /कस्बो एवं बाजारों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारो पर अनिस्तारित प्लास्टिक /पॉलिथीन (लिगसी वेस्ट) कूड़े का एकत्रीकरण एवं निस्तारण हेतू सघन स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया गया है।
पर्यावरण विशेषज्ञ स्वजल प्रताप मटूडा द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु स्वजल विभाग को नोडल बनाया गया है। समर सहयोगी संस्था एवं पर्यावरण मित्रों के सहयोग से सफाई अभियान चला कर समस्त राष्ट्रीय राजमार्गों की दोनों किनारे पुराने प्लास्टिक पॉलिथीन कूड़े का एकत्रीकरण कर निस्तारण हेतु प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्रीकरण इकाइयों व नगर पालिका एवं नगर पंचायत मैं भेजा जाएगा। जहां पर कंपेक्टर मशीन के द्वारा कूड़े की सिली बनाकर रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जाएगा। स्वछता के स्तर को बनाए रखने हेतु दोनों धामों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों मैं अवस्थित यात्रा पड़ाव कस्बो एवं बाजारों मैं स्वच्छता से संबंधित शिकायत एवं समस्याओं के निराकरण हेतु विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जनपद मुख्यालय पर स्वच्छता कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जिससे यात्रा काल में सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग सुचारू रूप से की जा सके।जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने नागरिकों से भी अपील की है कि देवभूमि की स्वच्छता निर्मलता एवं पवित्रता को बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।



