राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे खांड गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून। Rajaji Tiger Reserve से सटे खांड गांव में एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। तड़के ग्रामीणों ने गुलदार के गुर्राने की आवाज सुनी, जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पिंजरे को रेंज परिसर में ले जाया, जहां से बाद में गुलदार को जंगल में छोड़ा जाएगा।

बताया जा रहा है कि खांड गांव और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से गुलदार की दहशत बनी हुई थी। आबादी के आसपास गुलदार के घूमने की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। कई बार गुलदार की तस्वीरें भी आबादी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदारों की संख्या बढ़ गई है और वे अक्सर पालतू मवेशियों को अपना शिकार बना रहे हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है और जान-माल के नुकसान का खतरा भी बना हुआ है।

वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वन्यजीव दिखने पर तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Share This Article
Leave a Comment