रानीचौरी की छात्रा का इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मै नेजमेंट में चयन

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

वानिकी महाविद्यालय, रानीचौरी की बी.एस.सी. (ऑनर्स) फॉरेस्ट्री की छात्रा अनमता रहमान का चयन देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट (IIFM), भोपाल के एमबीए कार्यक्रम के लिए हुआ है। IIFM भोपाल पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त संस्थान है, जो वन प्रबंधन, सतत विकास और प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन के क्षेत्र में देश के अग्रणी संस्थानों में से एक है। इस संस्थान में प्रवेश हेतु राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं और साक्षात्कार की कठिन प्रक्रिया से गुजरना होता है।
वानिकी महाविद्यालय, रानीचौरी, वीसीएसजी उत्तराखंड औद्याानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के अधीन आता है, यह उल्लेखनीय उपलब्धि कुलपति प्रो. परविंदर कौशल के दूरदर्शी नेतृत्व में संभव हो सकी है, जिनके मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय निरंतर अकादमिक उत्कृष्टता की ओर अग्रसर हो रहा है। वानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. टी. एस. मेहरा ने अनमता को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता कॉलेज में दी जाने वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मार्गदर्शन और प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा प्रोफेशनल कैरियर निर्माण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का प्रतिफल है। अनमता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षको एवं माता-पिता को दिया है।

Share This Article
Leave a Comment