विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव’ और रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक ‘माघ मेले’ की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक।

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

जिलाधिकारी ने कहा कि विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव जनपद के शीतकालीन पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने पर्यटन विभाग को निर्देश दिए कि होम-स्टे संचालकों और साहसिक पर्यटन से जुड़े युवाओं को इस आयोजन में प्रमुखता से शामिल किया जाए, ताकि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।

जिलाधिकारी ने माघ मेले की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पुलिस प्रशासन को मेले के दौरान प्रभावी यातायात प्लान लागू करने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पूरे मेला क्षेत्र और घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाने तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
​ जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने की हिदायत दी तथा जल संस्थान और विद्युत विभाग को मेले के दौरान निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम मुक्ता मिश्र, एडीएम भटवाड़ी शालिनी नेगी, एसडीएम डुंडा देवानंद शर्मा, सीओ जनक पंवार, डीटीडीओ केके जोशी,अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत मोनिका भंडारी ,जिला होटल एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेन्द्र मटूटा, चारधाम यात्रा होटल एसोसिएशन अध्यक्ष अजय पूरी,सहित अन्य अधिकारी व हितधारक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment