“हमारा कारवां”महिला पत्रिका का उत्तरकाशी में हुआ विमोचन।

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

भारत ज्ञान विज्ञान समिति उत्तरकाशी द्वारा हमारा कारवां पत्रिका भा ज्ञा वि स की महिला विंग समता द्वारा प्रकाशित की जाती है , और जो महिलाएं संघर्षों से तप कर समाज में अपना विशिष्ट स्थान बनाती हैं,उन पर केंद्रित होती है का विमोचन किया गया। ऐसी ही उत्तरकाशी की वीरांगना हर्षा रावत जिन्हे उनके अदम्य साहस के लिए भारत सरकार ने सम्मानित किया और वर्तमान में खण्ड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं । उनके जीवन पर कवयित्री और शिक्षिका साधना जोशी का लेख व आनंदी नौटियाल द्वारा उन पर कविता भी इसी पत्रिका में प्रकाशित है।

इस अवसर पर बाल कल्याण परिषद की सदस्य एडवोकेट पमिता पैन्यूली व शिक्षिका गरिमा जो कि बाल प्रहरी के संपादक उदय किरौला की सुपुत्री हैं व बचपन से ही भारत ज्ञान विज्ञान समिति से जुड़ी हुई हैं को सम्मानित किया।

भारत ज्ञान विज्ञान समिति की और से संरक्षक सुमन रावत ने कार्यक्रम की रूप रेखा रखी और समिति का उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

समिति के सचिव भगीरथ सेमवाल ने अब तक के कार्यकलापों की जानकारी दी और चुनाव की घोषणा की । अध्यक्ष पद पर पुनः साधना जोशी का नाम प्रस्तावित हुआ जिसे ध्वनिमत से स्वीकार किया, ऐसे ही उपाध्यक्ष तनुजा बिष्ट,सचिन अग्रवाल सचिव गरिमा राणा कोषाध्यक्ष बद्री प्रसाद सेमवाल कानूनी सलाहकार पमिता पैन्यूली निर्विरोध निर्वाचित हुए और संरक्षक मण्डल में सुमन रावत, दिनेश भट्ट , खजान सिंह , हर्षा रावत, आनंदी नौटियाल तथा संयोजक मण्डल में शंभु प्रसाद नौटियाल, कल्पना असवाल , भगीरथ सेमवाल , एम पी एस राणा , शशि रमोला को चुना गया।

मुख्य अतिथि हर्षा रावत ने कहा कि जब दृढ़ता से ठान ले तो कोई भी रूकावट आड़े नहीं आती उन्होंने अपने पर्वतारोहण जीवन में पद्म श्री चंद्रप्रभा एतवाल के योगदान का जिक्र किया।और सभी से अपने लक्ष्य पर अडिग रहने का आव्हान किया। कार्यक्रम का संचालन साधना जोशी ने किया।

दिनेश भट्ट,उत्तरकाशी।

Share This Article
Leave a Comment