डोईवाला रोजगार मेले में 117 युवाओं का चयन, 29 कंपनियों ने लिए साक्षात्कार

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

डोईवाला/देहरादून। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से सोमवार को डोईवाला में आयोजित रोजगार मेले में 117 युवाओं का चयन किया गया। मेले में 29 कंपनियों ने करीब 700 रिक्त पदों के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित किए।

शहीद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले का उद्घाटन डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में ऐसे मेले महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सरकार निरंतर इस दिशा में प्रयासरत है।

सेवायोजन विभाग की उपनिदेशक चंद्रकांता ने बताया कि रोजगार के अवसर केवल रोजगार मेलों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, स्किल हब और रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से भी युवाओं को अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने रोजगार मेले की उपयोगिता और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वहीं, कॉलेज प्राचार्य डॉ. देवेश प्रसाद भट्ट ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक होते हैं।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, रजनीश कुमार, सोनम, बबलेश गैरोला, राजकुमार राज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment