टिहरी जिले में 6 सीटों को लिये 17 ने भरे पर्चे

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

नई टिहरी। आज टिहरी की 06 विधानसभा क्षेत्रों हेतु कुल 17 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल की गये। जिसमे विधानसभा क्षेत्र घनसाली से भीम लाल आर्य, सोहनलाल खंडेलवाल व धनी लाल शाह द्वारा, विधानसभा क्षेत्र धनोल्टी से महावीर सिंह रांगड, उषा पंवार व गौरव तिवारी द्वारा, नरेन्द्रनगर से सुबोध उनियाल, ओम गोपाल रावत व रणवीर सिंह असवाल द्वारा, प्रताप नगर से विक्रम सिंह नेगी, नारायण सिंह व सागर भण्डारी, देवप्रयाग से उत्तम सिंह भण्डारी व पार्वती देवी द्वारा तथा विधानसभा क्षेत्र टिहरी से उर्मिला महर, प्रेम दत्त सेमवाल व त्रिलोक सिंह नेगी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया।

वहीं आज सभी 06 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 04 नामांकन प्रपत्र बिक्री किये गये। जिसमें विधान सभा क्षेत्र घनसाली के लिए 01, टिहरी के लिए 02, नरेन्द्रनगर के लिए 01 प्रपत्र शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र प्रताप नगर, धनोल्टी एवं देवप्रयाग के लिए कोई नामांकन पत्र वितरित नहीं किया गया।

Share This Article
Leave a Comment