Ad image

आकाशीय बिजली गिरने से युवती की मौत

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

कोटद्वार। मंगलवार को तहसील लैंसडाउन (गढ़वाल) की पट्टी तल्ला बदलपुर 4 ग्राम बरसाट में सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार आज सुबह गिरी आकाशीय बिजली गिरने की घटना में ग्राम बरसाट निवासी रितिका रावत पुत्री विनोद सिंह उम्र 20 वर्ष की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पाते ही उपजिलाधिकारी लैंसडौन स्मृता परमार द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार के लिए भेज दिया। उन्होंने पारिवारिक सदस्यों को सांत्वना दी है।

Share This Article
Leave a Comment