उत्तराखंड के आप कार्यकर्ता दिल्ली में प्रदेश प्रभारी से मिले

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का एक शिष्टमंडल आज प्रदेश संगठन समूह में जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में प्रदेश के नवनियुक्त से प्रभारी अब दिल्ली सरकार के विधायक श्री रोहित महरौलिया से दिल्ली में उनके कार्यालय पर मुलाकात हुई। इस मुलाकात में शिष्टमंडल में शामिल प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 आर पी रतूड़ी, प्रदेश प्रवक्ता दर्शन लाल डोभाल, विधानसभा प्रभारी सीपी सिंह एवं महिला विंग हरिद्वार की जिला अध्यक्ष ममता सिंह द्वारा सहप्रभारी श्री रोहित महरोलिया जी को गंगाजली, पुष्पगुच्छ और शाल भेंट की गई। सह प्रभारी को राज्य की राजनीतिक परिदृश्य की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ पार्टी की गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी उपलब्ध कराएं गई। सह प्रभारी श्री महरोलियां ने सारी बातों को ध्यान पूर्वक सुनने के बाद कहा कि प्रभारी जी और सह प्रभारी जी जल्दी ही उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे। वह पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करने के उपरांत आगे की रणनीति तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी आने वाले निकाय चुनाव, लोकसभा चुनाव में पार्टी की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर एक साथ काम करके पार्टी में समान विचारधारा के लोगों को जोड़ करके पार्टी को और मजबूत करने की जरूरत है।

Share This Article
Leave a Comment