बेटियों के आंदोलन के समर्थन में दिल्ली पहुंचे आप कार्यकर्ता

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के का एक शिष्ट मंडल प्रदेश संगठन समन्वयक श्री जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में नए सह प्रभारी श्री रोहित मेहरोलिया विधायक दिल्ली से मुलाकात के बाद आज डॉक्टर आरपी रतूड़ी श्री दर्शन डोभाल श्री सी पी सिंह श्रीमती ममता सिंह के साथ
विगत 13 दिन से दिल्ली में जंतर मंतर पर न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठी पहलवान बेटियों से मुलाकात करने के लिए पहुंचा। शिष्टमंडल द्वारा सबसे पहले धरने पर बैठी बेटियों को गंगोत्री से लाया गया मां भागीरथी का पवित्र जल भेंट किया गया, उसके बाद जोत सिंह बिष्ट द्वारा अपने संबोधन में बेटियों को न्याय दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से समर्थन की घोषणा करने के साथ उत्तराखंड में सभी जिलों में धरना प्रदर्शन आयोजित करके इस आंदोलन को पूरे उत्तराखंड में फैलाने का आश्वासन पहलवान बेटियों को दिया गया।

 

Share This Article
Leave a Comment