आखिर हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद हरक की कांग्रेस में एन्ट्री।

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून। काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने बहु अनुकृति सहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया है।

शुक्रवार को दिल्ली में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को प्रदेश के प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति को लैंसडाउन से चुनाव लड़ाया जा सकता है।

 

 

Share This Article
Leave a Comment