टीएमयू फिजिकल में आकाश मि. तो मानसी बनीं मिस फेयरवेल

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के टिमिट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की ओर से बीपीएड और एमपीएड की फेयरवेल पार्टी में बीपीएड के अमन कुमार को मिस्टर फेयरवेल और एमपीएड की मानसी को मिस फेयरवेल चुना गया। बीपीएड और एमपीएड के चतुर्थ सेमेस्टर के स्टुडेंट्स की पिरामिड प्रतियोगिता में सुमित, केशव और रूपेश की टीम अव्वल रही। इससे पूर्व कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के प्राचार्य प्रो. मनु मिश्रा ने बतौर मुख्य अतिथि मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। बीपीएड और एमपीएड फाइनल ईयर के स्टुडेंट्स को स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संचालन एमपीएड के अमन शाक्य और शिवानी कुमारी ने किया।

इस मौके पर स्टुडेंट्स विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर अपने हुनर का जलवा बिखेरा। स्टुडेंट्स कुलदीप शर्मा, निकिता बिष्ट और शिवानी कुमारी ने बॉलीवुड गानों पर मनमोहक सामूहिक नृत्य करके खूब तालियां बटोरीं। बीपीएड के छात्र गगन कुमार और रितिक कुमार ने अपनी शायरी से सभी का मन मोह लिया। एमपीएड के छात्र मनिंदर सिंह ने पंजाबी गीतों पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। बीपीएड की छात्रा आकांक्षा शर्मा ने काला चश्मा गाने पर नृत्य करके सभी को झूमने पर मजबूर किया। एमपीएड के छात्रों ने एवरग्रीन अंत्याक्षरी का आयोजन किया। एमपीएड के शैलेन्द्र चौहान ने गीत-शायरी से खूब तारीफ लूटी। स्टुडेंट्स शिवानी और निकिता बिष्ट ने चुनरी-चुनरी गाने पर मनमोहक नृत्य किया। अंत में इस मौके पर फैकल्टीज़-श्री तौहीद अख्तर, श्री उनमेश उथासैनी, श्री यशचन्द्र गंगवार,श्री मुकेश कुमार, श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह के संग-संग बीपीएड और एमपीएड के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment