अंकिता को न्याय मिलना उत्तराखंड की जनता की जीत, लेकिन जारी रहेगा संघर्ष

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

अंकित भंडारी की हत्या के आरोपी पुलकित आर्य समेत तीन लोगों को कोटद्वार न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के फैसले को महिला एकता मंच ने इसे उत्तराखंड की जनता की जीत बताया है तथा अंकिता का आवास पर बुल्डोजर चलाकर सबूत नष्ट करने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और अंकिता से विशेष सेवा लेने के जिम्मेदार वीआईपी का नाम उजागर करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

कोटद्वार न्यायालय के बाहर प्रदर्शन में शामिल मंच की संयोजक ललिता रावत ने कहा कि आरोपी भाजपा से जुड़े होने के कारण ये लड़ाई आसान नहीं थी। 88 तारीखों पर वकीलों द्वारा न्यायालय भीतर व जनता के न्यायालय के बाहर संघर्ष के कारण ही ये फैसला आया है।
उन्होंने कहा कि अंकिता के माता-पिता आरोपियों को फांसी की उम्मीद कर रहे थे जिस कारण उनकी आंखें नम हैं।

सरस्वती जोशी ने भाजपा सरकार द्वारा कोटद्वार को पुलिस छावनी में तब्दील करने तथा प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार मारने व बल प्रयोग की कड़े शब्दों में निन्दा की है। उन्होंने जनता को जगह-जगह बैरीकेडिंग लगाकर रोकने को भाजपा सरकार की तानाशाही बताया है।
आज कोटद्वार में अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में न्याय को लेकर उत्तराखंड के जगह-जगह से सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment