आशीष शर्मा को बनाया सोशल मीडिया प्रभारी

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून । भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी के द्वारा देहरादून महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी की संस्तुति के पश्चात भाजपा महानगर देहरादून में आशीष शर्मा को सोशल मीडिया का महानगर संयोजक नियुक्त किया है, आशीष शर्मा इससे पहले भी प्रदेश युवा मोर्चा में सोशल मीडिया का कार्य देख चुके है, कैंट विधानसभा से आने वाले आशीष शर्मा पूर्व में मण्डल उपाध्यक्ष एवं महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा तथा महानगर में भाजपा युवा मोर्चा के सोशल मीडिया की भी जिम्मेदारी निभा चुके है, आशीष शर्मा को जिम्मेदारी मिलने के पश्चात सभी कार्यकर्ता बंधु अति उत्साहित है, उनको जिम्मेदारी मिलने से सोशल मीडिया में भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती मिलेगी, इसके साथ ही अर्नोल्ड लाजरस जी को महानगर में सह संयोजक सोशल मीडिया की जिम्मेदारी मिली है

Share This Article
Leave a Comment