उत्तराखंड

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट

कोटद्वार, पौड़ी: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास सम्बन्धित एवं समसामायिक विषयों को लेकर चर्चा हुई। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष को रामचरित मानस भेंट कर और शॉल ओढ़ा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार में किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने कोटद्वार के विकास में पूर्ण सहयोग मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के बल पर राज्य में विकास तीव्र गति से हो रहा है। उत्तराखंड चौतरफ़ा विकास की और अग्रसर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button