असवाल बने विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

लंबगांव शहीद हमीर सिंह पोखरियाल राजकीय इंटर कॉलेज श्रीकालखाल उत्तरकाशी में विद्यालय प्रबंधन समिति कार्यकारिणी का गठन कर गोपाल सिंह असवाल अध्यक्ष चुने गए।

उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत-अभिनंदन किया। नए अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं कई सुझाव। भी साझा किये। श्वेता देवी ने अपनी बात रखी शिक्षक सुरक्षा रावत ने अभिभावकों को, बच्चों के लिए नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तक, गणवेश, एवं मध्याह्न भोजन योजना आदि विभागीय जानकारियां प्रदान कीं। प्रधानाचार्या रामपति ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए, नई कार्यकारिणी के प्रति अपनी शुभकामनाएं दी कार्यक्रम का सफल संचालन सुमेरा प्रजापति ने किया।

इस अवसर पर बलवीर सिंह रावत, कुलदीप पंवार, जितेंद्र नौटियाल, बिजेंद्र सिंह बिष्ट, सुरक्षा रावत, राकेश भट्ट, प्रवीण असवाल, अनुराधा गैरोला, सुकरदेई रावत, पूजा नेगी रावत, रमेश बिष्ट, लक्ष्मण रावत, फूल देई, जौमाता देवी, ममता देवी, राजेश, विजय सिंह पयाल, विकास असवाल, महेन्द्र नौटियाल, राजकुमार पयाल, अब्बल सिंह आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment