आयुष डॉक्टर पूरे देश में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बन सकेंगे

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

देहरादून: भारत सरकार द्वारा जारी गजट अधिसूचना दिनांक 28/03/3025 के अनुसार, अब आयुष डॉक्टरों को पूरे देश में खाद्य सुरक्षा अधिकारी (Food Safety Officer) बनने का अधिकार मिल गया है। इस ऐतिहासिक निर्णय से देश में खाद्य सुरक्षा तंत्र और अधिक मजबूत होगा तथा आयुष चिकित्सकों को चिकित्सा क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. जे.एन. नौटियाल ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह आयुष के विभिन्न संगठनों की बहुप्रतीक्षित मांग थी, जिसे अब भारत सरकार ने पूरा किया है।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए माननीय आयुष मंत्री भारत सरकार श्री प्रताप राव जाधव जी एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया।डा नौटियाल ने बताया की उत्तराखंड राज्य में भी आयुष के लिए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा बजट में बहुत अधिक वृद्धि की है जिससे रोजगार सृजन के साथ ही राज्य आयुष प्रदेश बनाए की ओर अग्रसर है

यह निर्णय आयुष चिकित्सा पद्धति को मुख्यधारा में लाने और आयुष चिकित्सकों की भूमिका को और अधिक सशक्त करने में सहायक सिद्ध होगा। इससे न केवल खाद्य सुरक्षा क्षेत्र को विशेषज्ञता मिलेगी, बल्कि लाखों आयुष चिकित्सकों के लिए एक नई संभावनाओं के द्वार भी खुलेंगे।

Share This Article
Leave a Comment