पीसीएस से आईएएस कैडर में प्रमोशन पर बंसी लाल राणा का उत्तरकाशी में भव्य स्वागत

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उत्तरकाशी।
पीसीएस कैडर से आईएएस कैडर में पदोन्नति होने पर उत्तरकाशी के बगोरी/डुंडा निवासी बंसी लाल राणा का जनपद पहुंचने पर होटल एसोसिएशन की ओर से भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। जीएमवीएन गेस्ट हाउस में आयोजित स्वागत समारोह में उन्हें शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह मटूड़ा, सचिव सुभाष कुमाई, अशोक सेमवाल और खुशहाल नेगी ने बंसी लाल राणा का स्वागत करते हुए उनकी उपलब्धि को जनपद के लिए गौरवपूर्ण बताया।

सरल और ईमानदार छवि के लिए पहचाने जाने वाले बंसी लाल राणा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डुंडा क्षेत्र से प्राप्त की और इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने मेरठ विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। इसके उपरांत उनका चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से नायब तहसीलदार पद पर हुआ। विभिन्न विभागों में करीब 21 वर्षों की सेवा देने के बाद हाल ही में उन्हें आईएएस कैडर में पदोन्नति मिली है।

इस अवसर पर रावल हरीश सेमवाल, मेजर राजेंद्र जमनाल, शूरवीर चौहान, सूबेदार वीरेंद्र सिंह, जय भगवान पंवार, सूर्य बल्लभ नौटियाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment