महेंद्र भट्ट को सौंपी गई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी

Ramesh Kuriyal
1 Min Read
देहरादून: BJP के वरिष्ठ नेता महेंद्र भट्ट BJP उत्तराखंड के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसस पहले उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मदन कौशिक के कंधों पर थी। BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को बदले जाने की चर्चाएं काफी दिनों से चल रही थी। आखिरकार भाजपा ने उनको बदल दिया है। कौशिक की जगह अब BJP के फायरब्रांड नेता महेंद्र भट्ट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। इसके साथ ही यह भी अटकले लगाई जा रही हैं कि मदन कौशिक को फिर से मंत्री बनाया जा सकता है।
Share This Article
Leave a Comment