पेंशन बहाली के लिए 16 अप्रैल को निकालेंगे संविधान मार्च

Ramesh Kuriyal
3 Min Read

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन, NMOPS, उत्तराखंड 16 अप्रैल को राज्य के समस्त जनपदों में पेंशन संवैधानिक मार्च का आयोजन को सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है ।प्रांतीय अध्यक्ष श्री जीतमणि पैन्यूली ने बताया कि उत्तराखंड के समस्त जनपद अध्यक्ष सचिव लगातार ब्लाक कार्यकारिणी के साथ ऑनलाइन मीटिंग करके 16 अप्रैल के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं , जिससे इस कार्यक्रम में बड़ी तादाद में अधिकारी कर्मचारी शिक्षक प्रतिभाग कर सकें । प्रांतीय महामंत्री इं मुकेश रतूड़ी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री शांतनु शर्मा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जगमोहन सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 1 जनवरी 2004 से पूर्व विज्ञापित पदों के सापेक्ष नियुक्त सभी कार्मिकों को पुरानी पेंशन देने का निर्णय 3 मार्च 2023 को लिया है ।NMOPS उत्तराखंड ने भारत सरकार की तर्ज पर 1 अक्टूबर 2005 से पूर्व जिन कार्मिकों की विज्ञप्ति जारी हो गई थी और उनकी नियुक्ति 1 अक्टूबर 2005 के बाद हुई उन्हें भारत सरकार की तर्ज़ पर पुरानी पेंशन दिए जाने का अनुरोध माननीय मुख्यमंत्री जी से किया जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा कार्यवाही करने का निर्देश अपर मुख्य सचिव वित्त को दिया गया । NMOPS उत्तराखंड ने मा० मुख्यमन्त्री जी द्वारा इस प्रकरण पर सकारात्मक कार्रवाई किए जाने पर आभार व्यक्त किया , साथ ही मांग की केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की भांति एनपीएस से आच्छादित ऐसे कार्मिक जो किन्ही कारणों से सेवा में रहते हुए दिवंगत हो गए है उनका अंशदान उन्हें केंद्र एवं उत्तर प्रदेश की भांति वापस दिया जाए । साथ ही एनपीएस से आच्छादित कार्मिकों को एक सेवा से दूसरी सेवा में जाने पर उपार्जित अवकाश , सेवानिवृत्ति उपादान एवं मृतक उपादान को सेवानिवृत्त लाभ में जोड़ने का अनुरोध किया है । 1 अक्टूबर 2005 से पूर्व प्रकाशित विज्ञप्ति के आधार पर विभिन्न विभागों में विद्यालय शिक्षा विभाग के प्रवक्ता एवं प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापक , स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत फार्मेसिस्ट चिकित्सक वन विभाग में विभिन्न पदों पर नियुक्त कार्मिक पुलिस विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों में भी लगभग 5000 से अधिक कार्मिकों को इस आदेश के तहत लाभ दिया जा सकता है अतः सरकार को केंद्र सरकार की भांति अति शीघ्र इस पर आदेश जारी करना चाहिए । इस अवसर पर प्रांतीय प्रवक्ता सूर्य सिंह पवार मीडिया प्रभारी मनोज अवस्थी , कीर्ति भट्ट ,सुनील गुसाईं ,हेमलता कजालिया पुष्कर राज बहुगुणा, अनिल सिंह ने कहा कि NMOPS सभी कार्मिकों को पुरानी पेंशन बहाल किए जाने तक अपना संघर्ष आंदोलन जारी रखेगा । इसी क्रम में 16 अप्रैल को समस्त जनपदों में पेंशन संवैधानिक मार्च को व्यापक रूप से सफल बनाया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment