शीतकाल के लिएबंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए अन्नकूट के पावन पर्व पर शुक्रवार दोपहर 11 बजकर 45 बजे विधिविदान से बंद किए गए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण गंगोत्री धाम में मौजूद रहे।

यहां उन्होंने माँ गंगा के दर्शन कर समस्त प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। गंगोत्री धाम में माँ गंगा के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के उपरांत माँ गंगा की उत्सव डोली गंगा मैया के जयकारों के साथ शीतकालीन प्रवास मुखवा गांव के लिए रवाना हुई। कपाट बंद होने के उपरांत अब देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) में कर सकेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने माँ गंगा के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया, साथ ही धाम में उपस्थित श्रद्धालुओं से मुलाकात एवं साधु संतों का आशीर्वाद ग्रहण किया।

Share This Article
Leave a Comment