दवी सिंह पंवार लालकुंआ में हरदा का करेंगे प्रचार

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

प्रतापनगर। क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं संगठन के प्रदेश सचिव देवी सिंह पंवार पूर्व सीएम हरीश रावत के चुनाव प्रचार अभियान में लालकुंआ रवाना होंगे।
हरीश रावत के विश्वसत देवी सिंह पंवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से हरीश रावत के चुनाव प्रचार के लिए लालकुंआ जाने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से कई वरिष्ठ नेताओं को प्रचार अभियान के लिए लालकुंआ भेजा गया है इनमें देवी सिंह पंवार भी शामिल हैं। पंवार ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया कहा कि लालकुआं में हरीश रावत एकतरफा जीत हासिल करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment