विकास खंड डुण्डा के राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बडेथी चुंगी में आयोजित हुआ आपदा प्रशिक्षण

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

जिलाधिकारी महोदय, उत्तरकाशी के निर्देशन में जनपद उत्तरकाशी के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में दिनांक 31 अक्टूबर 2023 को * विकास खंड डुण्डा के राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बडेथी चुंगी एवं रा०उ०मा० प्राथमिक विद्यालय बडेथी में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित खोज बचाव,सेटेलाइट फोन संचालन विधि, मॉक अभ्यास एवं जन-जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) उत्तरकाशी के तत्वाधान में, खोज- बचाव मास्टर ट्रेनर (DDMA), एस.डी.आर.एफ. उजेली, अग्निशमन उत्तरकाशी एवं क्यू.आर.टी. आपदा, द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र- छात्राओं एवं कर्मियों सहित लगभग 57 व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण जन-जागरूकता संबंधी जानकारियां दी गई, जैसे-आपदा, आपदा के प्रकार भूकम्प, भूस्खलन, त्वरित बाढ़, वनाग्नि सहित आपदा पूर्व-दौरान-पश्चात की जानकारी दी गयी। खोज बचाव उपकरणों की जानकारी, आपातकालीन स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार/CPR की जानकारी के साथ राज्य व जनपद आपातकालीन केंद्र के टोलफ्री नम्बरों की जानकारी और विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गो की भी जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका श्रीमती आभा बहुगुणा एवं विद्यालय के अन्य कार्मिक भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment