डॉ महेश कुडियाल को मिला विशिष्ट सेवा सम्मान

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून, लोक प्रहरी संस्था की ओर से उत्तराखंड के स्तंभ कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस क्रम में उत्तराखंड के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉक्टर महेश कुडियाल को भी विशिष्ट सेवा सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों दिया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समाज में विशिष्ट कार्य करने वाले लोग ही समाज की दिशा तय करते हैं। उन्होंने प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉक्टर महेश कुडियाल को दिमाग का बेहतरीन कारीगर बताया। कहा कि डॉ कुडियाल ने हजारों लोगों को नया जीवन दिया है यह हमारे उत्तराखंड के महत्वपूर्ण स्तंभ है। इस अवसर पर कई अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया इस अवसर पर लोक प्रहरी संस्था के पदाधिकारी भी मौजूद थे

Share This Article
Leave a Comment