रेस्तरां में लगी आग लाखों का सामान स्वाह।

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ विकासखंड के पीपलमंडी बाजार में एक रेस्तरां में आग लगने से लाखों का सामान जलकर स्वाह हो गया पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल काबू पाया। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से भीषण अग्निकांड की खबर आ रही है। यहां चिन्यालीसौड़ ब्लॉक मुख्यालय के पीपलमंडी में अचानक एक रेस्तरां में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटो ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली की रेस्तरां के समीप मोबाइल दुकान भी आग की चपेट में आ गई। हालांकि तब तक आग लगने से रेस्तरां और मोबाइल शॉप में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना देर रात की है। चिन्यालीसौड़ के पिपलमंडी में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब हरि मंगलम होटल में स्थित रेस्तरां में अचानक आग लग गई। आग फैलने के कारण पड़ोस में स्थित मोबाइल की दुकान भी चपेट में आ गई। जिस कारण रेस्तरां और मोबाइल शॉप में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।

आनन फानन में धुंआ उठता देख स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। पुलिस के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं दुकान मालिक सदमे में है।

 

Share This Article
Leave a Comment