वाहन हादसे में एक ही गांव के पांच लोगों की मौत, शोक में डूबा गांव

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

नई टिहरी। घनसाली से ग्राम सौड जा रही एक यूटीलिटी वाहन पोखर गांव के पास गेहरी खाई में गिर गयी, इस हादसे में 5 लोगों ने मौके पर ही जान गंवा दी जब्की 3 घायलों को इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलती ही पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, पुलिस ने खाई से सभी मृत्कों को बाहर निकाल लिया जब्की तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया, सभी मृतक सौड़ गांव के रहने वाले थे।
टिहरी जनपद में आज दोपहर करीब  2:00 बजे वाहन संख्या UK 14 TA 0932 यूटी लिटी जो घनसाली से ग्राम सौड जा रही थी पोखर गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिर गई उक्त वाहन में कुल 8 व्यक्ति सवार थे जिनमें से 5 की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा 3 गम्भीर घायल हो गए जिन्हे एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों एवं थाना पुलिस की मदद से खाई से निकलवा कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी भेजा गया

मृतकों के नाम

1- लक्ष्मी प्रसाद पुत्र ब्राह्मी दत्त निवासी ग्राम सोड उम्र 66 वर्ष

2 प्रताप सिंह पुत्र भगवान सिंह उम्र 44 वर्ष निवासी

उपरोक्त

3 गुणानंद पूर्व प्रधान पुत्र चिंतामणि निवासी उपरोक्त उम्र 65 वर्ष

4 बिहारी लाल पुत्र श्योला लाल निवासी उपरोक्त उम्र

लगभग 65 वर्ष 5 श्रीमती हेमा देवी पत्नी चंद्र सिंह निवासी उपरोक्त

उम्र 50 वर्ष

घायलों के नाम

1 विजय राम विजय राम पुत्र केबल राम निवासी

ग्राम सोड़

2 राजेंद्र सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम सोड़

3 चालक बचन सिंह निवासी ग्राम बुटवा थाना घनसालीजनपद टिहरी गढ़वाल है।

Share This Article
Leave a Comment