निसंतान दंपतियों के लिए लगाया गया पहली बार स्वास्थ्य शिविर

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून , वृन्दा फेमीकेयर फर्टिलिटी देहरादून के द्वारा तथा सौम्यकाशी रोटरी क्लब उत्तरकाशी के सौजन्य से जिला अस्पताल उत्तरकाशी में पहली बार निसंतान दंपतियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ शिल्पा शर्मा स्त्री रोग एवं निसंतान रोग विशेषज्ञ के द्वारा दंपतियों की काउंसलिंग कर नि:शुल्क परामर्श दिया गया जिसमें डॉक्टर पंकज शर्मा एडिसनल प्रोफेसर एम्स ऋषिकेश द्वारा भी अपना सहयोग प्रदान किया गया। शिविर में लगभग 40 निसंतान दंपतियों की काउंसलिंग कर निशुल्क परामर्श दिया गया। जिला अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर प्रेम पोखरियाल का शिविर के आयोजन में पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। निसंतान दंपत्ति डॉक्टर शिल्पा शर्मा द्वारा की गई काउंसलिंग से काफी संतुष्ट नजर आए। इस अवसर इस अवसर पर सौम्यकाशी रोटरी क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार नौटियाल सचिव डॉ महेंद्र पाल सिंह परमार रोटेरियन अजय पुरी , प्रताप सिंह बिष्ट “संघर्ष” सुरेन्द्र दत्त उनियाल श्रीमती रमा डोभाल श्री मोहन डबराल एवं मनोज भंडारी ने शिविर को व्यवस्थित करने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया । इस अवसर पर क्लब के द्वारा डॉक्टर पंकज शर्मा तथा डॉक्टर शिल्पा शर्मा को शाल ओढाकर तथा माला पहनाकर सम्मानित किया गया ।

Share This Article
Leave a Comment