पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने श्री कंडार देवता प्रकाटोत्सव पर की पूजा-अर्चना, क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की की कामना

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

आज बाड़ाहाट, उत्तरकाशी स्थित ऐतिहासिक श्री कंडार देवता मंदिर परिसर में आयोजित प्रकाटोत्सव समारोह में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने श्रद्धाभावपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना कर अपने ईष्टदेव भगवान कंडार देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान विप्रजनों द्वारा मंत्रोच्चार व वेद पाठ के साथ भगवान कंडार देवता की विधिवत पूजा-अनुष्ठान किया गया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा व दिव्यता से भर उठा। श्रद्धालु स्थानीय जनों की उपस्थिति में पूरे आयोजन ने एक धार्मिक महोत्सव का रूप ले लिया।

इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व विधायक सजवाण ने कहा –
“कंडार देवता न केवल हमारी आस्था के केंद्र हैं, बल्कि वे हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का भी प्रतीक हैं। आज के इस पावन अवसर पर मैं ईष्टदेव भगवान कंडार देव से सम्पूर्ण क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की मंगलकामना करता हूँ।”

उन्होंने मंदिर समिति व आयोजन में संलग्न समस्त श्रद्धालुजनों को इस भक्ति संकल्प के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय जनप्रतिनिधि, युवा वर्ग व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment