पौड़ी में गुलदार ने किशोर पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

पहाड़ों में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन गुलदार के हमले की घटनायें सामने आती रहती हैं। ताजा मामला पौड़ी जनपद का है। यहां गुलदार ने एक सोलह साल के किशोर पर हमला कर दिया। इसमें किशोर घायल हो गया। घायल को उपचारार्थ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पौड़ी विस के विधायक राजकुमार पोरी ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल जाना।

जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के कोट विकास खण्ड के बनेल्स्यू पट्टी के ग्राम छैतूड़ के 16 साल के साहिल बिष्ट पुत्र शिवचरण सिंह बिष्ट को रात गुलदार ने घर में घुसकर घायल कर दिया। गनीमत रहे की कमरे में परिजन भी सो रहे थे।

घटना रात 10 बजे की है। हल्ला करने से गुलदार साहिल को जख्मी कर भाग गया। साहिल को सुबह तड़के परिजन जिला अस्पताल ले गए। साहिल कक्षा 12 वी राइका बसंतपुर में पड़ता है। घटना से क्षेत्र में गुलदार की दहशत बन गयी है।

गत वर्ष ब्यास चट्टी क्षेत्र में एक व्यक्ति को किया था घायल जिससे मारने के आदेश जारी किए गए थे। बहेड़ाखाल क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता प्रवेन्द्र नयाल ने वन विभाग से जल्दी गुलदार को पकड़ने की मांग की। पौड़ी विधायक राजकुमर पोरी भी घायल का हालचाल जानने पहुंचे जिला अस्पताल पंहुचे।
Share This Article
Leave a Comment