नोएडा में फेज-टू कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली सात साल की बच्ची से डिजिटल रेप करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने साथ ले जाकर वारदात की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है।कोतवाली फेज टू क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले शख्स ने पुलिस से शिकायत की है कि दोपहर को उनकी सात साल की बेटी घर के आसपास खेल रही थी। तभी एक युवक आया और टॉफी खिलाने के बहाने उसे अपने साथ ले जाकर डिजिटल रेप किया। पुलिस बच्ची के घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का खंगाल रही है। डिजिटल रेप यौन उत्पीडन है। इसमें उंगली, अंगूठा, पैर की उंगली आदि से यौन उत्पीड़न किया जाता है। डिजिटल रेप से जुड़ी घटनाओं में किसी के प्राइवेट पार्ट में उंगली, अंगूठे या हाथ का इस्तेमाल किया जाता है। वर्ष 2012 से पहले डिजिटल रेप छेड़छाड़ के दायरे में था, लेकिन निर्भया केस के बाद इसे रेप की श्रेणी में जोड़ा गया है।
टॉफी दिलाने के बहाने अबोध से किया डिजिटल रेप

You Might Also Like
Leave a Comment Leave a Comment
Stay Connected
- Advertisement -

