धामी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल: डॉ. धन सिंह रावत से स्वास्थ्य विभाग हटाया गया

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार के साथ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से करीब नौ साल बाद स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। अब उनके पास विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा और सहकारिता विभाग का प्रभार रहेगा।

डॉ. रावत के पास वर्ष 2017 में त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के दौरान शिक्षा के साथ स्वास्थ्य विभाग भी था। इसके बाद पुष्कर सिंह धामी सरकार में भी वह इस जिम्मेदारी को संभाल रहे थे, लेकिन हालिया मंत्रिमंडल विस्तार में उनसे स्वास्थ्य महकमा हटा लिया गया।

फिलहाल डॉ. रावत पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले नौ वर्षों में राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किया गया। इस दौरान डॉक्टरों, विशेषज्ञ चिकित्सकों और नर्सिंग अधिकारियों की बड़ी संख्या में नियुक्तियां की गईं, जिनमें 10 हजार से अधिक पद शामिल हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि दुर्गम क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए सरकार ने हरसंभव प्रयास किए हैं।

Share This Article
Leave a Comment