विधायक नेगी ने जनसंपर्क कर जताया आभार

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

प्रतापनगर के नवनिर्वाचित विधायक विक्रम सिंह नेगी ने विधानसभा की पट्टी ढुंग मंदार के ग्राम मंदार, सेमा, समेंडिधार, बडॉन्न गांव, ढुंग, मोल्टा, देवताधार, सेम्या, बड़वाली, कस्थल, सैन, लासी, कंडोगी, चौंदाना, मुंसाकरी, थात, ननवा, सारपुल में जनता का धन्यवाद किया। जहां ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित विधायक का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान रा प्रा वि घोल्डानी एवं रा उ प्रा वि डेवताधार में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

मीडिया प्रभारी मनीष कुकरेती ने बताया कि संबोधन करते हुए विधायक श्री नेगी ने कहा कि शिक्षक भविष्य निर्माता आर्किटेक होते हैं जिन पर देश का भविष्य निर्भर करता है। मै प्रतापनगर की देवतुल्य जनता का धन्यवाद आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में प्रतापनगर की उन्नति के लिए वोट दिया। निश्चित तौर पर प्रतापनगर सहित टिहरी जनपद की जो जनहित के मुद्दे होंगे उनके लिए सड़क से लेकर सदन तक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने अंत में कहा कि समाज को उतना नुकसान दुष्टों की दुष्टता से नहीं है जितना सज्जन महानुभावों की निष्क्रियता से है।

इस दौरान श्री नेगी संग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रजा खेत के अध्यक्ष मान सिंह रौतेला, पीसीसी मेंबर खुशीलाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुरारीलाल खंडवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रतन सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आंनद सिंह रावत, प्रधान संगठन अध्यक्ष जाखनीधार शोभा बडोनी, प्रधान मंदार विजयपाल रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश कुमार, बच्चन सिंह लालाजी किशोर सिंह मंद्रवाल, अबल सिंह खरोला, मनीष कुकरेती, विवेक गुसाईं, प्रधान भगवत प्रसाद भट्ट, प्रधान जमुना प्रसाद बडोनी, पूर्व प्रधान विजय पवार, किशोरी लाल, दिनेश शाह, बलवीर रावत, मुरारी सिंह, किशन सिंह, सुंदर सिंह खरोला, बच्चन सिंह, धनवीर मेहरा, विक्रम रावत, मंगल रावत, भरत सिंह मेहरा, सत्पन सिंह बगियाल, विनोद बगियाल, जय लाल आदि कई लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment