रामचंद्र उनियाल राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी की एन सी सी इकाई ने किया महिला सशक्तिकरण विषय पर सेमिनार का आयोजन

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

आज महाविद्यालय की 3/3 एनसीसी प्लाटून ने एनसीसी की सामाजिक गतिविधियों के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का प्रारंभ में महाविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डॉ महेंद्र प्रताप सिंह राणा द्वारा मुख्य वक्तगणों के अभिनंदन के साथ उन्हें एनसीसी की कैडेट्स हेतु सामाजिक सेवा व सामुदायिक विकास हेतु आयोजित की जाने वाली गतिविधियों से अवगत करवाया। इस अवसर पर आमंत्रित वक्त श्रीमती अंजनी नौटियाल असिस्टेंट प्रोफेसर भौतिक विज्ञान विभाग ने कैडेट्स को अस्मिता, अद्वैत, अदिति व सशक्त नारी के आशय पर प्रकाश डाला। उन्होंने वैज्ञानिक सोच से महिला सशक्तिकरण विषय पर अपना व्याख्यान दिया।

कैडेट्स रितिका मखलोगा ने कैडेट्स को केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही है विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इसी अवसर कैडेट्स सलोनी नेगी ने भारतीय सेना, वाणिज्य, निजी व शासकीय सेवा में महिलाओं के बढ़ते सशक्तिकरण भूमिका से कैडेट्स को अवगत करवाया। भूगोल विज्ञान विभाग से आमंत्रित वक्ता असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुनीता रावत ने उत्तराखंड के प्रगतिशील महिलाओं के जीवन से परिचय करवाने के साथ कैडेट्स को शारीरिक स्वच्छता व स्वास्थ्य, भ्रूण हत्या व सामाजिक कुरीतियां से लड़ने के महिलाओं को मानसिक रुप से सशक्तिकरण की आवश्यकता पर ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉo महेंद्र पाल सिंह परमार द्वारा कैडेट्स को विज्ञान अनुसंधान में महिलाओ के प्रोत्साहन हेतु प्रायोजित की जा रही विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं से कैडेट्स को अवगत करवाया। उन्होंने उत्तराखण्ड की प्रमुख आत्मनिर्भर महिला उद्यमियों व उत्तरकाशी जनपद की विभिन्न महिला पर्वतारोही के जीवन संघर्ष से कैडेट्स को प्रेरणा लेते हुए आत्मनिर्भर बन महिला सशक्तिकरण हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में अंडर ऑफिसर अभिदेश भट्ट, सलोनी नेगी, क्वार्टर मास्टर सार्जेंट शिवराम सार्जेंट अखिलेश, कॉरपोरल आयुष, ख्याती, नितिन रावत, रॉबिन , नेहा चौहान, कविता आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment