पटवारी पेपर लीक मामला: धरा गया इनामी बदमाश

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

हरिद्वार में पटवारी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी आरोपी को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, आरोपी डेविड निवासी बाकरपुर लक्सर ने अभ्यर्थियों से लाखों रुपये वसूलने के बाद उन्हें बिहारीगढ़ स्थित रिजॉर्ट में प्रश्नपत्र रटवाया था। नाम सामने आने के बाद वह काफी तलाश के बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। जिसके बाद उस पर आईजी गढ़वाल की तरफ से 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। रविवार शाम को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

Share This Article
Leave a Comment