गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संकल्प लिया

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

चकराता : गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधारोपण कर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संकल्प लिया गया। सोमवार को प्रभारी प्राचार्य डा.नरेश चौहान के निर्देशन में एनएसएस सह प्रभारी डा.आराधना भंडारी सहित महाविद्यालय परिवार ने वन विभाग द्वारा उपलब्ध करवाये गये पौधों को परिसर में रोपा।

साथ ही पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लेते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े से बने थैलों के प्रयोग को अमल में लाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर छात्राओं ने हस्तनिर्मित कपड़े के थैलों को प्रदर्शित भी किया। कार्यक्रम में डा.जितेंद्र दिवाकर, डा.स्वाति शर्मा,डा.पूजा रावत, अंकुर शर्मा,मनमोहन रावत, अर्जुन, विनोद, काजल,आकांक्षा,अनिशा व शिवानी आदि मौजूद रहे। प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Share This Article
Leave a Comment