पुलिस ने व्यापारियों के संग मिलकर मनाया गणतंत्र दिवस

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

लमगांव। हम सब लोगों ने मिलकर के 74 गणतंत्र दिवस अपने लमगांव थाने में समस्त व्यापारियों ने एवं पुलिस के जवानों ने मिलकर के मनाया हमारे पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर सलामी देते हुए झंडारोहण किया ओर श्री महिपाल सिंह रावत थाना अध्यक्ष जी के आमंत्रण में काफी बड़ी संख्या में आज पहली बार थाने में इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजन किया गया हम सब लोग अपने जवानों को बधाई देते हुए इनके लिए उज्जवलमैय भविष्य की कामना करते है कार्यक्रम में व्यापार मंडल के अध्यक्ष युद वीर सिंह राणा जी राज्य आंदोलनकारी एवं वरिष्ठ समाजसेवी देवी सिंह पवार पत्रकार श्री केशव रावत जी केदार बिष्ट जी हरीश डिमरी जी छात्र नेता रोशन रांगढ़ जी हमारेरूची मेडिकल स्टोर से जगदीप रावत जी चंद्रभानु बगियाल जी इस शुभ अवसर पर थाना अध्यक्ष श्री रावत जी ने हम सब लोगों को अपने कर्तव्यनिष्ठ की शपथ दिलाते हुए राष्ट्र की भावनाओं से जोड़ने का एक रास्ता दिखलाया है रावत जी की पूरी टीम अपने कर्तव्य निष्ठा पूर्वक समाज के लिए काम करने का संकल्प लिया है हम सब लोगों ने भी अपने जवानों को हृदय से आशीर्वाद देते हुए उनके साथ सहयोग करने का संकल्प लिया है आज का दिन हमारे लिए गर्व की बात है हम सब लोग उन शहीदों को भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते है जिन्होंने इस देश की आजादी के लिए अपने आप को कुर्बान किया है यह देश हमेशा उनसे प्रेरणा लेता रहेगा और हमारे आने वाली पीढ़ी उन शहीदों को हमेशा याद करते रहेगी यह देश महात्मा गांधी का देश है नेहरू का देश है और हम सबका देश है इस देश की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि हम देश की रक्षा करें अंत में जलपान करने के बाद कार्यक्रम की समाप्ति की गई है जय हिंद ।

Share This Article
Leave a Comment