पुलिसकर्मी फांसी से लटका

Ramesh Kuriyal
1 Min Read
देहरादून पुलिस महकमे में 1994 बैच के सिपाही सुरेश कंसवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है सुरेश स्वभाव से बेहद हंसमुख और मिलनसार थे सुरेश कई बड़े अफसरों के साथ तैनात रह चुके हैं।आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सुरेश कंसवाल ने देहरादून के कंडोली स्थित सरकारी आवास पर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है।

इस सूचना पर थाना पुलिस व सीनियर अफसर भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मिली जानकारी के अनुसार सिपाही तनाव में था। पारिवारिक कारणों से सुरेश कंसवाल परेशान थे और इसी के चलते उन्होंने ये कदम उठाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बता दें कि दो दिन पूर्व ही कंसवाल का जन्मदिन भी था। थाना प्रभारी रायपुर मनमोहन नेगी ने इसकी पुष्टि की है।
Share This Article
Leave a Comment