प्राची नौटियाल ने हासिल की बड़ी सफलता, CSIR-NET JRF परीक्षा में 120वां अखिल भारतीय रैंक

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

उत्तरकाशी जिले की होनहार छात्रा प्राची नौटियाल, MSc Zoology (चतुर्थ सेमेस्टर) की विद्यार्थी, ने CSIR-NET JRF परीक्षा में 120वीं अखिल भारतीय रैंक (AIR) प्राप्त कर जिले व राज्य का नाम रोशन किया है। प्राची को 99.3 प्रतिशताइल और 107 का नॉर्मलाइज़ स्कोर मिला है, जो उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन का प्रमाण है। प्राची वर्तमान में RCU गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, उत्तरकाशी से शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। वे अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता श्री सुरेश चंद्र नौटियाल और माता श्रीमती वीनीता नौटियाल को देती हैं, जिन्होंने हर कदम पर उनका मनोबल बढ़ाया और कठिन समय में मार्गदर्शन किया प्राची ने विशेष रूप से अपनी प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक प्रोफेसर मधु थपलियाल का धन्यवाद किया, जिन्होंने न सिर्फ उन्हें विषय में दक्ष बनाया, बल्कि आत्मविश्वास और समाज सेवा की भावना भी उनमें जागृत की।

प्राची का सपना है कि वे एक कुशल शिक्षिका बनकर देश की सेवा करें और शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं। उनकी इस उपलब्धि से उत्तरकाशी के शैक्षिक जगत में खुशी की लहर है और यह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. पंकज पंत ने प्राची को इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनकी सफलता में मार्गदर्शक रहीं प्रो. मधु थपलियाल को भी बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

Share This Article
Leave a Comment