अध्यक्ष, महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट महिलाओं के आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर प्रयास

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

देहरादून।
महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट की अध्यक्ष रेनू रौतेला ने संस्था के कार्यों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि “मैं दिल से आप सभी का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुझे सम्मानित किया और हमारे प्रयासों को सराहा।”

रेनू रौतेला ने बताया कि संस्था की स्थापना वर्ष 2022 में की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य उन बहनों को आगे लाना है जो अपने जीवन में कुछ करना चाहती हैं, परंतु सामाजिक या पारिवारिक कारणों से अपनी इच्छाओं को पूरा नहीं कर पातीं।

पिछले तीन वर्षों में संस्था की तीन शाखाएँ स्थापित की जा चुकी हैं। इनमें जरूरतमंद महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
इन कोर्सों में गोबर और फूलों से धूपबत्ती, दीये, अगरबत्ती, समरानी कप आदि बनाने का प्रशिक्षण शामिल है।

इसके अलावा संस्था द्वारा जून माह में बालिकाओं और महिलाओं के लिए निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण देहरादून दूरदर्शन की प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट द्वारा प्रदान किया गया था। कोर्स पूर्ण करने वाली सभी बहनों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए, जिससे वे अपना स्वयं का व्यवसाय आरंभ कर सकें।

रेनू रौतेला ने बताया कि संस्था उन महिलाओं की भी सहायता करती है जो अपने परिवार या सामाजिक परिस्थितियों से परेशान हैं, ताकि उन्हें आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की दिशा में बढ़ने का अवसर मिल सके।

संस्था का चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह आगामी 12 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर बहनों की मांग पर कीर्तन मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

रेनू रौतेला ने सभी से अपील की कि अधिक से अधिक महिलाएं इस आयोजन में भाग लेकर सशक्त भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

Share This Article
Leave a Comment