“द कश्मीर फाइल्स” उत्तराखंड में हुई टैक्स फ्री

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून: “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म को उत्तराखंड में टैक्स फ्री कर दिया गया है। मंगलवार को इस संबंध में अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार की ओर से निर्देश जारी दिए गए हैं।

आपको बता दें, सोमवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए मुख्य सचिव को निर्देश दिए थे। धामी ने फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री से फोन पर बात कर कश्मीरी हिंदुओं पर हुए अत्याचार को बेहतरीन ढंग से प्रदर्शित करने पर बधाई दी।

सोमवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार के साथ फिल्म देखी। इससे पहले सोशल मीडिया पर ट्वीट में लिखा कि भावनात्मक विषय पर बनी द कश्मीर फाइल्स को देखने के लिए मैं अत्यंत उत्सुक हूं।

Share This Article
Leave a Comment