“मसूरी गोली काँड” में शहीद हुए महान शहीदों के 30वें शहादत दिवस पर नमन

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

कृतज्ञ राज्य आज़ उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में आज ही के दिन 1994 मे “मसूरी गोली काँड” मे शहीद हुए महान शहीदो के 30 वें शहादत दिवस पर भाव पूर्ण स्मरण कर नमन कर रहा है!
———————————————-
आज ही के दिन 2 सितंबर 1994 को मसूरी में उतराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलनकारी शहीद हुए थे! इन महान अमर शहीदों के 30वें शहादत दिवस पर आज नई टिहरी मे शहीद स्थल पर प्रातः 10 बजे से राज्य आंदोलनकारियो और सभ्रांत नागरिकों ने धूप दीप प्रज्वलित कर शहीदो के नामों के शिलापट्ट पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
आज ही के दिन मसूरी गोलीकांड मे
1:-अमर शहीद श्रीमती हँसा धनाई
2:-अमर शहीद श्री बलबीर सिंह नेगी
3:-अमर शहीद श्री मदन मोहन ममगाई
4:-अमर शहीद श्री धनपत सिंह
5:-अमर शहीद श्रीमती बेलमती चौहान
6:-अमर शहीद श्री राय सिंह बंगारी
7:-अमर शहीद श्री जेठा सिंह(बाटाघाट मसूरी)
मे शहीद हो गए थे!
आज नई टिहरी शहीद स्थल पर प्रातः 10बजे श्रद्धासुमन अर्पितकिए गए! श्रद्धासुमन अर्पित करने वालो मे
मंच के अध्यक्ष ज्योति प्रसाद भट्ट, राकेश भूषण गोदियाल, राजेंद्र सिंह असवाल,मुरारीलाल खंडवाल, शान्ति प्रसाद भट्ट, किशन सिंह रावत, राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा, विक्रम सिंह कठत, श्रीपाल चौहान, मुसरफ अली, उत्तम तोमर, लोकेंद्र प्रसाद गैरोला, विनोद पंवार, रामभरोसे राणा, कुंवर सिंह, नत्था सिंह, आदि

Share This Article
Leave a Comment