बेकाबू ट्रक ने युवक को कुचला

Ramesh Kuriyal
1 Min Read
देहरादून । बेकाबू ट्रक एक बाइक सवार युवक की जान ले गया। युवक की बॉडी ट्रक के अंदर फंसी थी। साथ ही एक महिला और पुरुष को भी घायल कर दिया। इस हादसे ने आसपास लोगों को भी भयभीत कर दिया है। सड़क लंबा जाम लगा रहा।
देहरादून चंद्रबनी चौक के पास ट्रक से कुचलकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ट्रक सड़क किनारे बनी दुकानों में भी घुसा। जिससे एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए। ट्रक सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रहा था। हादसे की वजह ब्रेक फेल होना माना जा रहा है।
सोमवार को चंद्रबनी के पास हुए हादसे ने हर किसी को भयभीत कर दिया। अनियंत्रित ट्रक जिस तेजी के साथ आया उससे कई लोगों की जान जा सकती थी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की जान चली गई। बाइक सवार की बॉडी ट्रक के अंदर फंसी थी।
Share This Article
Leave a Comment