उच्च न्यायालय के मार्गदर्शन में 18 जून को पूरे प्रदेश में चलाया जायेगा वृहद स्वच्छता अभियान

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड, नैनीताल के मार्गदर्शन में 18 जून (रविवार) को वृहद स्वच्छता अभियान प्रदेश भर में चलाया जायेगा।
जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुजाता सिंह ने वृहद स्वच्छता अभियान को सफल बनाने हेतु प्रदेश के सभी नागरिकों से जुडने की अपील की है।

उन्होंने कहा हरा डस्टबिन में गीला कचरा, जिसमें रसोई का कचरा, फल के छिलके, सड़े फल, सब्जी, बचा भोजन, अंडे के छिलके आदि को डालना है और नीला डस्टबिन में प्लास्टिक, बोतलें, कागज कप, प्लेट, पैकेट अखबार, डिब्बे, बॉक्स, पुराने कपड़े आदि को डालना है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक बैग,स्ट्रा कप आदि का प्रयोग ना करें प्लास्टिक के बैग के स्थान पर कपडे के थैलों का प्रयोग करें।

उन्होने प्रदेश के आम जनमानस से अपील की है कि जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जनपद में जहां भी कूडा-कचरा दिखाई देने पर मेल आई डी solidwastecomplaint@uk.gov.in पर शिकायत कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment