उत्तराखंडसामाजिक

शिकायत निवारण में UPCL को A+ रेटिंग, बिजली सेवाओं में उत्तराखंड का बेहतर प्रदर्शन

देहरादून: Uttarakhand Power Corporation Limited (यूपीसीएल) ने बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ए-प्लस रेटिंग हासिल की है। यह रेटिंग कंज्यूमर सर्विस रेटिंग ऑफ डिस्कॉम्स (सीएसआरडी) की ताजा रिपोर्ट में दी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, राज्य की एकमात्र बिजली वितरण कंपनी यूपीसीएल को फॉल्ट सुधार और शिकायत निवारण में ए-प्लस ग्रेड मिला है, जबकि ओवरऑल प्रदर्शन में कंपनी को ए ग्रेड प्राप्त हुआ है।

विभिन्न मानकों पर मूल्यांकन में यूपीसीएल को ऑपरेशनल विश्वसनीयता में ए ग्रेड मिला है। वहीं नए कनेक्शन और अन्य सेवाओं के साथ-साथ मीटरिंग, बिलिंग एवं कलेक्शन में बी-प्लस ग्रेड मिला है। इससे स्पष्ट है कि जहां शिकायत समाधान और तकनीकी सुधार में कंपनी मजबूत है, वहीं बिलिंग व्यवस्था और कनेक्शन सेवाओं में अभी सुधार की आवश्यकता बनी हुई है।

देशभर की 66 बिजली वितरण कंपनियों के मूल्यांकन में छह कंपनियों को ए-प्लस, 21 को ए और 27 को बी-प्लस ग्रेड मिला, जबकि अन्य कंपनियां निचली श्रेणियों में रहीं।

इस प्रदर्शन के साथ उत्तराखंड उन राज्यों में शामिल हो गया है, जहां बिजली सेवाएं संतुलित और अपेक्षाकृत बेहतर मानी जा रही हैं। रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि यदि अन्य क्षेत्रों में भी सुधार जारी रहा, तो राज्य जल्द ही देश के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्यों में स्थान बना सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button