उत्तरकाशी जिले के तहसील बडकोट क्षेत्र में राजगढी के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कुछ बच्चों के घायल होने की सूचना है जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह एक यूटिलिटी वाहन राजगढी के पास पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस वाहन में बनाल पट्टी के थानकी और भानी गांव के 15-16 बच्चे सवार थे, जिन्हें लेकर यूटिलिटी स्कूल छोड़ने जा रही थी। सूचना मिलते ही 108 आपातकालीन सेवा तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले वाहन के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनते ही ग्रामीण बचाने के लिए दौड़े। बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। यूटिलिटी चालक भी बस में फंसा हुआ था, उसे भी स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाल दिया गया है। गनीमत रही कि बड़ा हादसे होने से टल गया। कुछ बच्चों को चोटें आई है। जिनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
बडकोट राजगढ़ी में यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त

Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment Leave a Comment
Stay Connected
- Advertisement -

