नचिकेता प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में ग्राम पाेखरी की टीम बनी विजेता

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

प्रतापनगर क्षेत्र की पट्टी उपली रमाेली के सुदूरवर्ती गांव साैंदी मे चल रहे नचिकेता प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पाेखरी विजेता एवं आेनालगांव उपविजेता बनी। विजेता एंव उपविजेता टीम को टूर्नामेंट समापन की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रेखा असवाल ने नगद धनराशि व ट्राफी भेंट कर कर पुरूषकृत किया।            

शुक्रवार को नचिकेता प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के फाइनल मैच का मुकाबला पाेखरी एवं आेनालगांव के बीच हुआ जिसमें आेनालगांव की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 74 रन बनाए जबकि जबारी उतरी आेनालगांव की टीम ने मात्र 1 विकेट खोकर 8 आेवर मे 75 रन बनाकर 12 ओवर से शानदार जीत हासिल कर विजेता बनी। इस अवसर टूर्नामेंट की समापन की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कंडियाल गांव रेखा असवाल ने विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद व ट्राफी तथा उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये एवं ट्रॉफी देकर पुरूषकृत किया और कहा कि युवा स्वस्थ रहने के लिए खेल को अपने दैनिक दिनचर्या से जोड़ने का प्रयास करें।  

इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा मैन आफ दि सिरीज रहे रमेश पंवार को 11 साै रुपये व ट्राफी तथा मैन ऑफ द मैच रहे सरोज रावत को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रधान ममता देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष सोना देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपाल चौहान, संरक्षक शिवशरण पंवार, संदीप कलूडा, सुभाष राणा,  शीशपाल साैंदाल,नरेश नौटियाल, संदीप कलूडा, बद्री पंवार, मेडीकोज चंद्रप्रकाश, चाैहान, रमेश साैंदाल, धर्मेंद्र पंवार, अजयपाल पंवार, हरिओम पंवार, जगमाेहन पंवार, जय सिंह पंवार गाेकल सिह साैंदाल ,राजेन्द्र पंवार आदि मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment