विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने विशेष समुदाय के लोगों की दूकान पर हिंदू देवी देवताओं के नाम हटाने के लिए ज्ञापन सौंपा

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

उत्तरकाशी : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल उत्तरकाशी ने जिलाधिकारी महोदय को एक ज्ञापन दिया जिसमें लैंड जेहाद वह होटल जिहाद में विशेष समुदाय के लोग हिंदू देवी देवताओं के नाम से अपनी दुकानों का होटलों का नाम रख रहे हैं इनको हटाने के लिए कहा गया है विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष चैन सिंह चौहान जी ने कहा है कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल लैंड जेहाद लव जिहाद व व्यापार जिहाद को रोकने के लिए जन जागरूकता अभियान कर रही है।

अपने क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार करके इसका विरोध करना चाहिए साथ ही पुरोला की घटना को निंदनीय घटना बताई व इस प्रकार की घटना पुनः न हो इसके लिए लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है ज्ञापन देने में जनपद मठ मंदिर प्रमुख अजय प्रकाश बड़ोला सोवेनदर कलुडा सह प्रमुख अभिषेक नेगी नगर संयोजक दुर्गेश नोटियाल दिनेश रमेश चनदोक मान सिंह गुसाईं सुभाष राकेश भट्ट सहित अन्य लोगों शामिल रहे। साथ ही विश्व हिंदू परिषद ने सभी सनातन धर्म के लोगों से मंदिर में भारतीय वेशभूषा में जाने का अनुरोध किया वह सभी मंदिर समितियों के माध्यम से मंदिरों के बाहर मंदिर में प्रवेश के नियम लिखने के लिए जनसंपर्क किया जा रहा है मठ मंदिर प्रकोष्ठ के माध्यम से यह अभियान चलाया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment