जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत पेयजल योजनाओं के लिए आवश्यक वन भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया में तेजी लाए:डी.एम.

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित सभी औपचारिकताएं शीघ्रता से पूर्ण करें अगर वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो उसे जिलाधिकारी को अवगत कराए जिससे उसके समाधान के लिए आवश्यक कारवाही की जा सके और जल जीवन मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके तथा प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।

 

 जिलाधिकारी ने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में पर्यावरण संरक्षण के सभी मानकों का कड़ाई से पालन किया जाये ताकि जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही वन भूमि संबंधी बाधाएं दूर हों सकें।

बैठक में डीएफओ डीपी बलूनी,रवींद्र पुंडीर, एसई लोनिवि विजय कुमार उपस्थित रहे तथा अन्य संबंधित अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।

Share This Article
Leave a Comment