
जिलाधिकारी ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण थीम पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एनएसएस और अन्य माध्यमों से बाल विवाह और घरेलू हिंसा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यात्रा मार्गों और पड़ावों पर बाल श्रम को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं तथा बच्चों से श्रम कराया जाता मिलने पर संबंधित के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए।
जिलाधिकारी ने जेजे एक्ट से संबंधित लंबित मामलों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय कार्यवाहियों में तेजी लाएं एवं मामलों के समयबद्ध निस्तारण के लिए जरूरी कार्यवाही करें।
बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी शोयब हुसैन, अध्यक्ष सीडब्लूसी पुष्पा चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।

