गुलदार के हमले से मृत व्यक्ति के घर पहुंची डीएम

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

नई टिहरी।जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव ने आज तहसील गजा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पसर पहुंचकर गुलदार के हमले से मृतक राजेंद्र के परजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सांत्वना दी तथा मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों की हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने ग्रामवासियों की शिकायत एवं मांगो का तुरंत संज्ञान लेते हुए 3 शूटर बुलवाकर आदमखोर बाघ को मरने के निर्देश संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। साथ ही बाघ के मारे जाने तक बच्चों के स्कूल आने जाने हेतु 2 से 3 वाहन लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव में बाघ पर निगरानी रखने हेतु ग्राम स्तर पर कुछ लोगो की टीम बनाकर ग्राम प्रहरी रखना सुनिश्चित करें। डीएफओ राजीव धीमान ने बताया कि मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में एक लाख 20 हजार रुपए दिए गए जबकि शेष मुआवजे की धनराशि शीघ्र ही मुहैया करा दी जाएगी। मौके पर तहसीलदार गजा रैनु सैनी, पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी, ग्राम प्रधान पसर नीलम रावत, पूर्व प्रधान जोत सिंह रावत एवम ग्रामवासी मौजूद थे।

 

Share This Article
Leave a Comment